नालंदा:-लहेरी थाना इलाके के कमरुद्दीन गंज स्थित वंदना सिनेमा के पास बेखौफ बदमाशों ने एक एनआरआई को गोलियों से छलनी कर मारकर मौत के घाट उतार दिया | हत्या के बाद अपराधी बड़े आसानी से मौके पर से फरार हो गए हैं | मौके पर पहुँची पुलिस ने
घटना स्थल के आस पास से 3 जिंदा कारतूस और एक खोखा को बरामद किया है | मृतक की पहचान बिहार थाना इलाके के शेरपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद अशफाक अहमद के रूप में की गई है | अशफाक सऊदी अरब के कतर में रहकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे | वे रमजान के मौके पर अपने घर आए हुए थे | देर रात वे अपने कुछ दोस्तों से मिलने के लिए भैंसासुर गए हुए थे वहां से लौटने के दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया |
घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा के एसपी निलेश कुमार और डीएसपी इमरान परवेज मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने घटनास्थल के आसपास से तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा को बरामद किया | घटना स्थल से मिले कारतूस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधियों ने मृतक के ऊपर किस तरह से हमला किया होगा |


2 Comments
This comment has been removed by a blog administrator.
ReplyDeleteYes
Delete