फ्रेंडली ग्रुप के सदस्यों ने स्लम बस्ती के बच्चों के साथ मनाया गणतंत्रता दिवस।

बिहारशरीफ:-समाजसेवी ग्रुप फ्रेंडली ग्रुप द्वारा आज नालन्दा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में स्लम बस्ती के बच्चों के बीच मनाया गणतंत्रता दिवस।इस मौके पर सदस्यों द्वारा मिठाई और झंडे का वितरण किया गया जिसके तहत बच्चों ने खूब मस्ती की और राष्ट्र के प्रति भावना व्यक्त की।इस मौके पर ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि फ्रेंडली ग्रुप ज़रूरतमंदों के बीच हर संभव मदद करने के लिए हमेशा आगे रहेगी।इस अवसर पर उपस्थित शदाब आलम,आसिफ,जूही कुमारी,नेहा,मुसर्रत परवीन शामिल रहे।