मनुष्य को हर उत्सव में करना चाहिए पौधारोपण - डॉ अशोक 

-------------------------------------------

आजकल की आधुनिक दौड़ में जहाँ अधिकतर लोगों के द्वारा काफी संख्या में दोस्तों की भीड़ जुटाकर केक काटकर फिजूलखर्ची कर दिखावे की आधुनिकता प्रदर्शित की जा रही है वही कुछ ऐसे भी लोग  हैं जो इस आधुनिकता की दौड़ में भी संयम रखते हुये अपनी संस्कृति की रक्षा कर रहे हैं। आपको बताते हुए प्रशन्नता हो रही है कि स्थानीय किसान कॉलेज सोहसराय में प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने अपने जन्मदिवस पर पौधारोपण किया ,और लोगों को पर्यावरण संरक्षण पर सन्देश देते हुए कहा कि  हर उत्सव में पौधारोपण करना चाहिए। चाहे शादी की सालगिरह हो, जन्मदिवस हो या बच्चे का जन्मदिन हो हर खुशी के मौके पर इसे शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर लोग चाहते है कि हमारे सबंधी ,दोस्त मित्र ,खुशी हर वर्ष निरोग रहकर जन्मतिथि मनाते रहे तो इसके लिए वृक्ष लगाएं । प्राचार्य डॉ कुमार ने कहा कि आजकल खासकर युवाओं में केक काटने  ,साउंड सिस्टम लगाना भीड़ एकत्रित करना यही तक बर्थडे सेलिब्रेशन सीमित नही होना चाहिए ,बल्कि केक काटने के साथ -साथ पौधारोपण भी करना चाहिए । अगर पौधे नहीं लगाए जाएंगे तो मनुष्य के साथ साथ सभी जीव-जंतुओं का जीवन खतरे में पड़ जाएगा। जिस रफ्तार से वृक्ष कटते जा रहे हैं अगर ऐसा ही रहा तो इसका भयंकर दुष्परिणाम होगा इसलिए इसका संरक्षण भी जरूरी है। इस मौके पर पूर्व प्रिंसिपल मणिकांत सिन्हा , डॉ ए के ठाकुर , वितेक्षक  डॉ अवधेश द्विवेदी  ,डॉ अनुज कुमार , डॉ आनंद समदर्शी, डॉ रामजी महेश कुमार, विद्यार्थी परिषद के अमर कुमार ,सन्नी कुमार ,मनोज वर्मा ,गोपाल कुमार , अजीत कुमार आदि उपस्थित थे