छात्रों ने मनाया किसान कॉलेज में शिक्षक दिवस।

किसान कॉलेज सोहसराय में 5 सितंबर को आयोजित "शिक्षक दिवस  समारोह" कार्यक्रम


 किसान कॉलेज सोहसराय में "शिक्षक दिवस" कार्यक्रम  मनाया जा रहा है । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने बताया कि हर वर्ष 5 सितंबर को पूरे देश भर में पूर्व राष्ट्रपति सह शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मतिथि के मौके पर शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है । इसी क्रम में महाविद्यालय में  छात्रो ने शिक्षक दिवस समारोह मनाने का निर्णय लिया  है, खासकर के बच्चे इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साहित हैं  इस कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्रों ने  बहुत ही मेहनत की है।

 इस अवसर पर  डॉ अशोक कुमार, डॉ ए के ठाकुर , डॉ अवधेश कुमार द्विवेदी, डॉ आनंद समदर्शी, डॉ रामजी, डॉ बिनोद , मनोज कुमार वर्मा, सुभांकर सिंह, सन्नी कुमार, हरिंद्र यादव, अनिल कुमार चौधरी एवं अन्य सभी शिक्षक गण और महाविद्यालय के सभी शिक्षकेतर कर्मचारी एवं सभी छात्र गण।