नालन्दा मदर टेरेसा अनाथ सेवा आश्रम में दादा एवं दादियों के बीच गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पारामेडिक्स द्वारा स्वास्थ्य जाँच किया गया।
नालन्दा:-नालन्दा मदर टेरेसा अनाथ सेवा आश्रम द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक गृह सुरजपुर नालन्दा में गौतम झ्न्सच्युट ऑफ नर्सिंग एंड पारामेडिक्स भागनविघा बिहार शरीफ नालंदा के द्वारा सभी प्रशिक्षु ए एन एम और जी एन एम प्राचार्या के साथ दादा दादी का स्वास्थ्य जाँच किया गया एवं उन्हें खुश रहने के लिए मनोरंजन भी कराया गया इस बीच विद्यार्थियों ने सभी दादियों के साथ समय देकर उनके साथ बातें की उनके साथ मनोरंजन किया।इस बीच वहाँ रह रहे दादा दादियों ने भी खुशी से झूमते दिखे साथ ही साथ मेडिकल जाचोपरांत सभी दादा दादी स्वस्थय पाए गए।इस मौके पर विद्यार्थियों ने राहत सामग्री दिया एवं उन्होंने कहा कि हम सभी दादा दादियों के बीच हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।इस मौके पर सचिव बबिता कुमारी द्वारा पुरे टीम को जागरुकता के लिए भी सराहना की।

0 Comments