आजादी के 75 वां साल के शुभ अवसर पर मध्य विद्यालय रहूई में अमृत महोत्सव सप्ताह पर कबड्डी प्रतियोगिता।
आजादी के 75 वां साल के शुभ अवसर पर मध्य विद्यालय रहूई में अमृत महोत्सव सप्ताह के रूप में चल रही खेल कूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज बुधवार को सातवीं और आठवीं वर्ग के बालक के बीच कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। शारीरिक शिक्षक कार्तिक कुमार ने बताया कि दोनों वर्ग के बच्चों ने बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया और कांटे की टक्कर में वर्ग आठवीं के बालक 31-29 अंक से विजयी हुए। इस प्रतियोगिता के दौरान बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए विद्यालय के बच्चों के साथ साथ प्रधानाध्यापक भोला पासवान तथा सभी सहायक शिक्षक जिसमें सतीश कुमार सुमन, विपिन कुमार, विजेंद्र नारायण सिंह, शकुंतला कुमारी, प्रिया रानी, रेखा चौधरी, मंजू कुमारी, वैजयंती माला तथा मीना कुमारी खेल मैदान में उपस्थित थे।
शारीरिक शिक्षक कार्तिक कुमार ने बताया कि इन बच्चों का प्रदर्शन देखकर लग रहा है कि अगर उन्हें सही मार्गदर्शन, संसाधन तथा प्रोत्साहन मिले तो ये सरकारी विद्यालय के बच्चे और बेहतर प्रदर्शन कर अपने विद्यालय तथा जिला का नाम रोशन कर सकते हैं।
दोनों टीम में शामिल बच्चें कुछ इस प्रकार:-
वर्ग सप्तम - साहिल, सूरज, आलोक, करन, सौरभ, बॉबी, रोहित, किटु, मासूम, गुलशन।
वर्ग अष्टम - आशीष, मंटू, उत्तम, प्रहलाद, सनी, सोनेलाल, साहब, आशीष, साहिल, अमित।


0 Comments