स्वाधीनता के 75 वर्ष के अवसर पर अंजनी टीचिंग सेंटर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजनी सर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपेंद्र भाई त्यागी ,विशिष्ट अतिथि डॉ पंकज सर ,अतिथि डॉ अनुज सर द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। डॉ अनुज सिंह कहा कि भारत सोने की चिड़िया कहा जाने वाला हमारा देश करीब 200 वर्षों तक कई लोगों ने हुकूमत किया है। भारत को स्वाधीन करने में कई महापुरुष ने अपना बलिदान दिया है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ पंकज सर शिशु रोग विशेषज्ञ ने कहा कि भारत को स्वाधीनता करने में भारत वासियों को कड़ा संघर्ष करना पड़ा है । जिससे 15 अगस्त 1947 को हमारा देश स्वाधीन हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह बौद्धिक उपेंद्र भाई त्यागी जी ने भारत के गौरव का इतिहास का खंडन करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य तभी उज्जवल होता है ।जब वह अपने अतीत के अनुभवों से शिक्षा लेकर अपनी संस्कृति और विरासत को सहेजे हुए विकास हेतु निरंतर प्रयास करता रहता है। कार्यक्रम के मंच संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह शिवम राज ने कहा कि 75 सालों में क्या खोया, क्या पाया और क्या रह गया इसको समझने की सभी युवाओं की जरूरत है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री प्रतिक राज ने सभी अतिथि एवं विद्यार्थियों को हृदय से धन्यवाद किया ।इस कार्यक्रम में उपस्थित सत्यम राज, रोहितेश कुमार, रोहित कुमार ,प्रियांशु प्रणीत, वेद प्रकाश जी एवं सैकड़ों छात्र छात्रा इस कार्य में मौजूद रहे।

0 Comments