राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को मध्य विद्यालय इतासंग में बालिकाओं का कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन।

नालन्दा:-राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को मध्य विद्यालय इतासंग में बालिकाओं का कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें वर्ग सातवी एवं आठवीं के छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में दोनों वर्गों की छात्राओं ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक कार्तिक कुमार ने बताया कि दोनों पर को की छात्राओं ने खूब जोश के साथ इतनी गर्मी में भी अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन सरकारी विद्यालय के छात्राओं में भी बहुत प्रतिभा है बस इसे निखारने की और सही मार्गदर्शन की जरूरत है। इस प्रतियोगिता में आठवीं वर्ग की छात्राओं ने 24-14 अंक के अंतर से विजई हुई। दोनों वर्ग की छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री भोला पासवान के द्वारा कॉपी तथा कलम देकर पुरस्कृत किया गया तथा सभी को शुभकामनाएं दिए। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं को हौसला और शुभकामनाएं देने के लिए विद्यालय के सहायक शिक्षक गण सतीश कुमार सुमन, विपिन कुमार, विजेंद्र नारायण सिंह, मीना कुमारी, सुधा सिन्हा, प्रिया रानी, शकुंतला कुमारी तथा शाहिना खातून भी खेल मैदान में उपस्थित थीं।