साइकिल गर्ल अर्पणा सिन्हा ने सोलो ट्रैक हेमकुंड साहेब माउंटेन 15,197 फिट और वैली ऑफ फ्लावर 14,100 fit पर मात्र 4 दिनों में चढ़ व उतर कर बनाया खुद में एक नया रिकॉर्ड।
बिहारशरीफ:-साइकिल गर्ल अपने बढ़ते कदम से खूब सुर्खियां बटोर रही है।साइकिल गर्ल अर्पणा सिन्हा एक बार फिर से अपने जिला और शहर का नाम रौशन कर चुकी है।साइकिल गर्ल अर्पणा सिन्हा ने सोलो ट्रेक हेमकुंड साहेब माउंटेन पर 15,197 फिट की चढ़ाई(उतरी) मात्र 2 दिनों में यह सफर पूरा तय की है।मीडिया से उन्होंने बताया कि मेरे पैर जख्मी थे जिसके वजह से मैं बिना जूते के ही उतार और चढ़ाव की।यह 2022 का अर्पणा का दूसरा माउंटेन का सफर है जिसे इन्होंने बिना किसी गाइड के अकेले 14,100 फिट वैले ऑफ फ्लावरस की सफल चढाई की।और इनका 14 माउंटेन का सफर पूरा हो चुका है।साथ ही अर्पणा के घर पहुंचते ही भव्य स्वागत भी किया गया और उनके बङे भाई ने अर्पणा को राखी बाँध कर (भाई का दर्जा देकर)सफल में कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दिया।आपको बताते चलें कि इससे पहले अर्पणा सिन्हा ने 38 जिले का सफर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकली थी एवं इससे पूर्व में उन्होंने केरला और नेपाल जाने वाली पूरे बिहार की पहली लड़की बन एक मिशाल पेश की है।इस सफर के कामयाबी के लिए उन्होंने अपनी माँ गीता कुमारी, डॉ विक्रम सेन पटेल,अराधना सिन्हा,शहनवाज़ राजा,एवरेस्टर विपिन चौधरी, एवरेस्टर विक्की(उत्तराखण्ड),टिंकु डॉन, हरिओम कुशवाहा एंव मीडिया कर्मी का सह्रदय धन्यवाद की।

0 Comments