साइकलिंग से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकली नालन्दा की शेरनी अर्पणा सिन्हा अपनी मंज़िल के करीब।

25 दिन में 33 जिला पूरा की-बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल सुनिधि ने इस सफर का स्वागत किया

बिहारशरीफ:-"जिस दिन से चली हूं मेरी मंज़िल पे नज़र है
आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा"जी हाँ नालन्दा जिला की ये शेरनी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल से निकली 20 जुलाई को 25 दिन में 33 जिले पूरा कर चुकी है 20 जुलाई को शाम 4 बजे पहुंची थी।अर्पणा सिन्हा डेहरी ऑन सुन पुलिस लाइन रोहतास जिला सासाराम पहुंची है।तबियत ठीक नहीं होने के कारण 2 दिन उन्हें डेहरी ऑन सुन रोहतास जिले में रुकना पड़ा।इस मौके पर बिहार पुलिस कांस्टेबल सुनिधि ने वृक्ष देकर इनके कार्यों की प्रशंसा किया।मीडिया से बातचीत के दौरान अर्पणा ने बताया कि इस सफर में काफी मुश्किलें भी आई,रास्ते में चोटिल भी हुई मगर हमने पीछे मुड़ कर नहीं देखी और आगे बढ़ती गई।उन्होंने कहा कि इस सफर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वतंत्रता और खुद से फैसले लेने के लिए हमने इस सफर को चुना।अर्पणा ने इस सफर में रास्ते में मदद करने वाले समाजिक कार्यकर्ता,सार्वजनिक लोग,मीडिया कर्मी,परिवार एवं दोस्तों का भी धन्यवाद किया।इस मौके पर सुनिधि सिन्हा,अंशु कुमारी, शोभा कुमारी के साथ साथ अन्य पुलिस कांस्टेबल ने भी उनका स्वागत कर इस अभियान को सराहा