धैर्यवान नेता को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर बधाई। 

बिहारशरीफ:- नालंदा जिला जनता दल (यूनाईटेड) किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगलाल चौधरी, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिन्हा, महासचिव संजय पासवान एवं ओम प्रकाश ने एक संयुक्त बयान जारी कर जदयू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक इं. सुनील कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के संदर्भ में बधाई दी है और अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने कहा है कि इंजीनियर सुनील कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने से पार्टी संगठन में मजबूती आएगी तथा युवा वर्ग में एक विशेष जोश आएगा और पार्टी की ओर मुखातिब होगे। यही नहीं जिन शनि दृष्टि से पार्टी को देखने लगे थे, उनका दिमाग भी ठंडा हो जाएगा। इं.सुनील जी युक्त मनोनयन पर उन्होंने ने कहा कि जनता दल के सर्वमान्य नेता एवं बिहार के सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं श्रवण कुमार ग्रामीण विकास मंत्री के प्रति इस निर्णय हेतु आभार व्यक्त किया है।