नालंदा जिला जनता दल यू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव संजय पासवान एवं ओमप्रकाश ने संयुक्त बयान जारी कर नालंदा जिला प्रशासन से मांग किया है कि बिहार शरीफ नगर निगम शहर के कूड़ा कङकट एवं कचरे को पंचाने नदी में डालना बंद करें।
नालंदा जिला जनता दल यू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव संजय पासवान एवं ओमप्रकाश ने संयुक्त बयान जारी कर नालंदा जिला प्रशासन से मांग किया है कि बिहार शरीफ नगर निगम शहर के कूड़ा कङकट एवं कचरे को पंचाने नदी में डालना बंद करें। ऐसा करना जन स्वास्थ्य एवं जनहित के लिए विरोध में है। ऐसा करने से शहर बिहारशरीफ के भूगर्भीय जल स्वरूप को भरने वाली एकमात्र नदी गंदगी से भर जाएगी और शहर का भूगर्भीय भंडार दूषित हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कि 50 वर्षो से बंद नदी को 2005 में किसान नेता जगलाल चौधरी के नेतृत्व में 20 गांव के किसान एवं मजदूरों ने श्रमदान से खोला था। नदी के खुलने से शहर में जलापूर्ति की समस्या समाप्त हो गई है। नगर निगम के कचरा डालने से जलापूर्ति की जाने वाला पानी भी जो कि भूगर्भीय जल भंडार से आता है। उसे दूषित हो जाने का खतरा है। इसके अलावा शहर के आसपास पंचाने नदी के किनारे को सरकार द्वारा सौन्दर्यकरण का भी योजना है इसलिए नगर निगम के द्वारा पंचानवे नदी में कचरा डालने के काम को अभिलंब बंद कराया जाए।


0 Comments