गलत न्यूज़ चलाने वालों पर एसडीपीआई करेगी कानूनी करवाई-एसडीपीआई प्रेस कॉन्फ्रेंस।
बिहारशरीफ:-एसडीपीआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पिछले कुछ दिनों में कुछ घटनाएं हुई है पटना के फुलवारी शरीफ में जिससे की हमारे शहर बिहार शरीफ में भी कुछ कन्फ्यूजन है उन्होंने बताया कि प्रेस वार्ता इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए है उन्होंने कहा कि हर किसी को ये बात समझ लेनी चाहिए की आरएसएस के दवाब में पुलिस के द्वारा SDPI पर बनावटी झूठे सबूतों के आधार पर सिर्फ बेबुनियाद आरोप लगाया गया है SDPI और उसके कार्यकर्ता अभी जिंदा है मरे नही है।बजरंगदल और विश्वहिंदू परिषद के लोगो को ये गलत फहमी हो गयी है, कि SDPI और उसके कार्यकर्ता मर गए है और वो मौका देख कर सोशल मीडिया पर कुछ गलत हरकते कर रहे है ऐसे लोगो को ये समझ लेना चाहिए कि ये झूठे आरोप जब कोर्ट में जायेंगे तो धराशाही हो जायेंगे और SDPI के जिन कार्यकर्ता और जिम्मेदार लोगो पर को झूठा आरोप लगा है उसका सच सब के सामने आएगा
मगर उन्ही झूठे आरोपों के बुनियाद पर जो भी मीडिया कर्मी या कोई संगठन या कोई व्यक्ति अपनी भाषा में "आतंकवादी" शब्द का गलत उपयोग हमारे लिए कर रहा है और समाज में हमारी गलत इमेज बनाने की कोशिश कर रहा है उसका खामयाजा उनको भी कोर्ट में भुगतना पड़ेगा
SDPI के लिए ये शब्द उचित नही है ,
SDPI वो पार्टी है जिसने बिहार शरीफ ,नालंदा या बिहार ही नही पूरे भारत में अपने काम के बुनियाद पर वो नज़ीर पेश किया है जो भारत की किसी पॉलिटिकल पार्टी ने आज तक नही किया है
किसी को ऑक्सीजन की जरूरत हो
या ब्लड की
या कोई इलाज के लिए परेशान हो
या कोई भूख से या फिर किसी भी सरकारी दफ्तर में किसी की बात नही सुनी जा रही हो या फिर सत्ता के गलत फैसले पर सड़क पर उतर के उसका विरोध करना हो हर महाज पर SDPI ने अच्छा काम किया
जिसका नतीजा ये हुआ है कि आज शहर में जब भी कोई मामला होता है तो पहला कॉल SDPI के कारकून को आता है
और यही कारण है कि सत्ता में बैठे लोग बनावटी सुबुत पैदा कर रहे है SDPI को बदनाम करने के लिए।

0 Comments