एस.एम क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज़-पहले मैच में कागज़ी मोहल्ला का आसान जीत।
बिहारशरीफ:-एस एम क्रिकेट टूर्नामेंट का आज सोगरा कॉलेज के मैदान में शुरुआत हुआ।टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गगन दीवान और कागज़ी मोहल्ला के बीच खेला गया।गगन दीवान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फ़ैसला लिया।कागज़ी मोहल्ला की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाई।वहीं कागज़ी मोहल्ला के तरफ से संत कुमार चौधरी ने 25 बॉल पर 51 रन की धमेकदार पारी खेल वहीं बॉलिंग में भी चौधरी ने 3 बॉल में 2 विकेट झटक दिए।वहीं शुरुआती पारी में ही गगन दीवान की टीम लड़खड़ाती दिखी।गगन दीवान की टीम 70 रन पर अपना पूरा विकेट गवां चुकी थी।कागज़ी मोहल्ला के खिलाड़ी अश्विनी ने 3 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया और पहले मैच में जीत हासिल किया।इस टूर्नामेंट के ऑर्गेनाइजर खुशनूद मल्लिक ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर खेल के लिए शुभकामनाएं दी।

0 Comments