नालंदा ज़िला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2022 सह सेलेकशन ट्रायल का आयोजन।
बिहार शरीफ के आई एम ए हाॅल में शनिवार को नालंदा ज़िला ताइक्वांडो संघ के द्वारा नालंदा ज़िला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का सह सेलेकशन ट्रायल का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला डिप्टी कलेक्टर मृदुला कुमारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला सचिव कार्तिक कुमार द्वारा डिप्टी कलेक्टर मृदुला कुमारी को पुष्प गुच्छ तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मृदुला कुमारी ने बच्चों को ताइक्वांडो में उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा बोली कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़कियों को ताइक्वांडो मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग आत्मरक्षा के लिए जरूर लेनी चाहिए। इस अवसर पर नालंदा जिला की पहली बालिका ब्लैक बेल्ट मुस्कान कुमारी को जिला सचिव कार्तिक कुमार तथा डिप्टी कलेक्टर मृदुला कुमारी द्वारा ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए। जिला सचिव कार्तिक कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला के अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चे अलग-अलग वजन में लगभग 80 बच्चों ने हिस्सा लिया और अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, रेफरी संजीत कुमार, रंजीत कुमार और अमरनाथ ने अपना योगदान दिया।
अलग-अलग आयु वर्ग में चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार हैं।
सब जूनियर बालक वर्ग में:-
स्वरूप मौर्या, समर मौर्या, चितरांस साह, अरनव कुमार, दिव्यांशु कुमार, रिती राज
सब जूनियर बालिका वर्ग में:-
किंजल मौर्या, रितिका कुमारी
कैडेट बालक वर्ग में:-
अंकित कुमार, अस्मित राज, दीपक कुमार, शौर्या चंद्रा, आर्यन कुमार वर्मा, अज़ान अहमद, रूद्र राज
कैडेट बालिका वर्ग में:-
मुस्कान कुमारी
जूनियर बालक वर्ग में:-
आदित्य राज
जूनियर बालिका वर्ग में:-
शमशी फ़िरदौस, मुस्कान कुमारी
सचिव सह कार्तिक कुमार ने बताया कि यह सभी चयनित खिलाड़ी आगामी होने वाले राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर जिला ताइक्वांडो अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने सभी को बधाई दी।

0 Comments