कहते हैं दुख बांटने से कम नहीं होता है और सुख एवं खुशियां बांटने से बढ़ती है।हमारी संस्था डीएसएमआर फाउंडेशन भी इसी सूत्र को ध्यान में रखते हुए समाज में एकता एवं भाईचारे की मिसाल पेश कर रही है.. खुशी का कोई भी पल चाहे वह जन्मदिन हो या शादी के सालगिरह  हम ऐसे ही समाज के निचले तबके के बच्चों के साथ मनाते हैं.. आज 13 जून 2022 को भी डी एस एम आर फाउंडेशन की बैनर तले श्रीमती पूजा मिश्रा ( डायरेक्टर श्री श्यामा ग्रुप  एवम न्यूत्रालाइफ) एवं श्री मनोरंजन मिश्रा ( चेयरमैन  NPL & एसएससी) जी ने अपनी पुत्री श्यामा मिश्रा का जन्मदिन हमारे पार्टनर एनजीओ वन हैंड फौर हैप्पीनेस के साथ नोएडा सेक्टर 68 में गरीब परिवार के 300 बच्चों के साथ मनाया.. आज जब बच्चे भौतिकवादी होते जा रहे हैं और अपना जन्मदिन बड़े होटल में बड़ी गाड़ियों से जाकर मनाना चाह रहे हैं वैसे में हमारे फाउंडेशन के सदस्यों के बच्चों का यह निर्णय समाज में परिवर्तन की एक झलक ही तो है..