वन हैंड फोर हैप्पीनेस और डी. एस. एम. आर. फाऊंडेशन द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर शरबत का वितरण।

विवेक रंजन की रिपोर्ट।

नोएडा यूपी:- निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर "वन हैंड फॉर हैप्पीनेस (रजि.) व एक पहल फाउंडेशन (रजि.)" NGO की तरफ से NGO के सदस्यों के द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु के प्रसाद स्वरूप राहगीरों को शरबत वितरण का कार्यक्रम  ग्राम गढ़ी चौखंडी, सेक्टर-68 नोएडा (क्लियो काउंटी सोसाइटी के सामने) में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज सेविका किरण सिंह (प्रेसिडेंट) व समाज सेवी नितिन कुमार शर्मा (प्रेसिडेंट), अनिल कुमार सिंह, पूजा मिश्रा, मनोरंजन मिश्रा (चेयरमैन NPL व SSC), रुना सिंह, संतोष सिंह, अंजू शर्मा, दीपांशु खंडेलवाल, सतीश शर्मा समेत संस्था के सभी सदस्य व अन्य उपस्थित रहे।