नेक्सस रेस्टोरेंट में पहली उड़ान द्वारा महफ़िल ए शाम का आयोजन।

बिहारशरीफ:-शहर के रांची रोड स्थित नेक्सस रेस्टोरेंट में पहली उड़ान द्वारा महफ़िल ए शाम का आयोजन किया गया।इस आयोजन में शायरी,संगीत,बांसुरी,ग़ज़ल,नज़्म, से कलाकारों ने  भावपूर्ण कला दिखा कर  दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस मौके पर पहली उड़ान के संस्थापक आदित्या प्रताप ने बताया कि इस तरह का आयोजन से पहली उड़ान के तरफ से आयोजित ओपेन माइक में जिन कलाकारों ने अच्छा किया था, उन कलाकरों को आगे बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है आपको बताते चलें कि इससे पहले पहली उड़ान ओपन माइक के माध्यम से युवा कलाकारों को मंच देते आई है।

इस कार्यक्रम के प्रायोजक नेक्सस रेस्टोरेंट के संचालक रितांश सिन्हा ने सभी कलाकारों की कला को सराहा।इस महफ़िल ए शाम के स्पॉन्सर सोनिलिक्स,फ्रेंड्ली ग्रुप,नव बिहार दूत,नालन्दा24 रहा।इस कार्यक्रम में रितांश सिन्हा,समीर खान,रवि रंजन सूरज,अल्तमश, पुष्कर, इमरान खान, क्रिश,सुमन आनंद,सिमरन,साबिर आलम ,नवनीत कृष्णा,समर,सोहराब,जूही,रैपर सद्दू,सौरव,आशुतोष कश्यप,शाहनवाज़ राजा,दीपक पटेल,दुर्गेश,कन्हैया लाल यादव उपस्थित रहें।