सांसे हो रही है कम ,आओ पेड़ लगाएं हम - डॉ अशोक।

स्वराज पार्टी लोकतांत्रिक के हरनौत विधान सभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री कन्हैयालाल यादव और जन अधिकार पार्टी के छात्र संगठन के श्री विक्रम गुप्ता द्वारा स्थानीय किसान कॉलेज सोहसराय ,बिहारशरीफ में वृक्षारोपण किया गया । इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना चाहिए,प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष आवश्यक रूप से लगाना चाहिए यदि प्रकृति का संतुलन बनाना है,तो वृक्ष लगाना है,वृक्षों से ही जीवन है वृक्ष नहीं तो कुछ नहीं, वृक्ष प्रकृति की अनमोल देन है,वृक्षों से ही जीवन संभव है। इस भीषण गर्मी का मुख्य कारण है, वृक्षों की कमी व्यक्ति अपनी आवश्यकता के लिए वृक्ष काट देते हैं,हमें वृक्ष को काटना नहीं है,हमें वृक्ष लगाना है,कुछ दिन पूर्व ही हमसब ने पर्यावरण दिवस मनाया है ,हमें सिर्फ 5 जून (पर्यावरण दिवस) तक ही सीमित नहीं रहना है बल्कि प्रतिदिन पर्यावरण दिवस के रूप में मनाना है ,और वृक्ष लगाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि  मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। दिन प्रतिदिन पृथ्वी से वृक्षों के कम होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। हमारी बुरी आदतें जैसे बेवजह पानी बर्बाद करना, पॉलिथीन का उपयोग, वृक्षों की कटाई आदि से पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसलिय  "प्रकृति को सुंदर हरा भरा रखने के लिए वृक्ष लगाये"  एवं उन्होंने  स्लोगन  "सांसे हो रही कम ,आओ पेड़ लगाए हम " के माध्यम से भी लोगों को वृक्ष लगाने की अपील की । इस अवसर पर जन अधिकार छात्र परिषद के  नेता विक्रम कुमार गुप्ता और गोपाल कुमार यादव ने कहा कि "स्वास्थ्य" ही "धन" है  ,आज लोग दौड़ -भाग भरी दुनिया मे प्रकृति से खिलवाड़ कर रहे ,विकास के नाम पर वन एवं पेड़ काटे जा रहे है ,आज के परिवेश में हम मानव स्वार्थी हो गए है क्षणिक सुख के चलते प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे है आने वाले दिनों में हमलोग को चेत जाना होगा ,हमलोग सभी छात्र -छात्रा समाज के बुद्धिजीवियों ,जनप्रतिनिधियों ,शिक्षाविदों के सहयोग से पर्यावरण के मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे ।इस अवसर पर डॉ अनुज सिंह ,शिवेंद्र सिंह , गोपाल कुमार, अखिलेश कुमार,अमन कुमार  एवं अन्य लोग सम्मिलित थे