बिहार शरीफ़ में उर्स हज़रत इमाम साहब के सलाना उर्स के मौके पर अनवारे तैगी किताब का विमोचन।
बिहारशरीफ:- गढ़ पर खानकाह आलिया कादिरिया तैगिया अब्दिया में हज़रत सूफी आरिफे हक़ अल्लामा मौलाना सैयद शाह मोहम्मद ज़ैनुल आबेदीन क़ादरी तैगी मोजिबी आबादानी रहमतुल्लाह अलैह का सलाना उर्स मनाया गया। इस मौके पर कलकत्ता, पटना, मुजफ्फरपुर, गया, उत्तर प्रदेश इत्यादि जगहों से अकीदत मंद शामिल हुए।
इस मौके पर सुबह में कुरान खानी, बाद नमाज़ असर हज़रत के मजार पर खानकाह की जानिब से चादर पोशी वा कुल शरीफ़ किया गया साथ ही बाद नमाज़ मगरिब मिलादुन नबी की मजलिस सजाई गई जिसकी सरपरस्ती खतीबे हिंदुस्तान हज़रत अल्लामा मौलाना सैयद शाह नूर उद्दीन असदक साहब ने की वहीं सदारत के फराइज को खानकाह के सज्जाद नशी सैयद शहज़ाद आबेदीन ने बखूबी अंजाम दिया मेहमान खुसूसी के तौर पर शामिल हुए खतिबे जिशान हज़रत सैयद शाह इमामुद्दीन हाशमी बानी- ऐ मदरसा कादिरिया तैगिया पटना सिटी शामिल हुए। साथ ही मौलाना तनवीर तैगी मुजफ्फरपुरी, सूफी अमान अली क़ादरी तैगी कल्कतवी, गुलाम अब्दुल कादिर तैगी, मौलाना मरगूब रज़ा मिस्बाही, हाफीज महताब आलम मखदूमी इत्यादि लोग शामिल हर।
उर्स के मौके पर देश एवं राज्य के अमन चैन की दुआ की गई। साथ ही खानकाह के साहेब सज्जादा ने हुकूमत से मांग की है के नबी के शान में गुस्ताखी करने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और हुकूमत ऐसा कानून बनाए कोई फिर कभी ऐसी गुस्ताखी करने की हिम्मत न कर सके।

0 Comments