नालन्दा जिला में मॉबलिंचिंग की घटना-चन्दा मांगने के नाम पर नौजवान से मारपीट

बिहारशरीफ:-चन्दा मांगने के नाम पर नौजवान को बदमाशों ने ज़बरदस्ती मारपीट कर जख्मी कर दिया है।नौजवान ने किसी तरह से अपनी जान बचाने पर कामयाब रहा।यह नौजवान जिला अस्थानवां थाना के वयाओ का रहने वाला आसिफ इकबाल पिता मौलाना मोहम्मद फारूक इकबाल अपने घर वालों के साथ अपनी कार से इलाज कराने बरबीघा अस्पताल गए थे इलाज के बाद जब वह अपने गांव वापस जा रहे थे उसी दौरान कोनन गांव चौहर मल मन्दिर के पास दर्जनों लोग ने ज़बरदस्ती गाड़ी रोकने के इशारा दिया जब गाड़ी रोका तो मेले में चन्दा देने की मांग करते हुए मार पीट करने लगे।इस पूरे मामले की शिकायत थाने में दे दी गई है।बताया जाता है कि मन्दिर के पास मेला लगाया जाने वाला है जिसकी देख रेख  नवल पासवान कर रहा है और इसी के इशारे पर मारपीट की घटना को अंजाम देने की बात आ रही है।उन्होंने बताया कि लाठी डंडे से पीटा गया है और मेरे ड्राइवर को भी मारा गया है और मेरे घर के लोगों को भद्दी गालियां भी दी गई है।आसिफ इकबाल ने नालन्दा पुलिस ने अपील करते हुए कहा है कि दोषयों पर जल्द से जल्द सख्त करवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न घट सके।