विश्व साइकिल दिवस पर सैकड़ों युवा ने लिया रैली में हिस्सा।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, नालन्दा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, किसान कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में विश्व साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। जिसमे सभी उम्र में सैकड़ों लोग शामिल हुए है। रैली का शुभारंभ किसान कॉलेज परिसर से आरंभ होकर हॉस्पिटल मोड होते हुए कारगिल चौक PMS कॉलेज पहड़पूरा में पहुंचकर समाप्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय श्री कौशलेंद्र कुमार सांसद महोदय, डॉ अशोक कुमार प्राचार्य किसान कॉलेज सोहसराय , अनुज कुमार राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक, किसान कॉलेज, स्वच्छता अभियान राजगीर डॉ आशुतोष कुमार मानव राष्ट्रीय अध्यक्ष गुटका छोड़ो आंदोलन सह स्वीप आइकन नालंदा मतदाता जागरूकता अभियान ने हरी झंडी दिखा कर किया। साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य है सभी वर्ग के लोगों, बच्चे, बूढ़ों में साइकिल का प्रचार प्रसार करना एवं जागरूकता फैलाना है!
जिला युवा अधिकारी पिंकी गिरी ने बताया कि साइकिल एक सस्ता यातायात का सुलभ साधन है, जिससे वातावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है! इससे आकस्मिक दुर्घटना एवं आशा माइक मृत्यु को भी रोका जा सकता है। एवं साइकिलिंग स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। साइकिल बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक फिट रहने का सशक्त प्रदूषण रहित साधन है। पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाएं दो दो पहिया वाहन साइकिल अपनाएं।
निम्न सूचना जिला युवा अधिकारी पिंकी गिरी ने दिया!
मौके पर लेखापाल शिवनारायण दास, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रिंस पटेल, राजीव कुमार, विकाश कुमार, निशु कुमारी, पिंटू कुमार, कुंदन कुमार, ज्योति कुमारी सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित थें!

0 Comments