बिहार थाना क्षेत्र के नया टोला बड़ी दरगाह मोहल्ला में जमीनी विवाद को लेकर असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट, 4 जख्मी।

बिहारशरीफ:-बिहार थाना क्षेत्र के नया टोला बड़ी दरगाह मोहल्ला में जमीनी विवाद को लेकर असामाजिक तत्व के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया जिसमें नौशाद आलम का 23 वर्षीय पुत्र उस्मान गनी, 21 वर्षीय उमर फारूक, 48 वर्षीय रुकसाना खातून, 70 वर्षीय वृद्ध महिला रकीबा खातून जख्मी हो गई। इस संबंध में जख्मी युवक उस्मान गनी ने बताया कि बदमाश हमारे घर में घुसकर हम लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए राइफल के कुंदा से वार करते हुए जख्मी कर दिया। सभी का इलाज बिहार शरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है।वहीं स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस जांच उपरांत कार्रवाई करेगी।पूरे मामले की पूछताछ अभी पुलिस कर रही है।