बारादरी प्रीमियर लीग का फाइनल मैच दानिश 11 की टीम ने जीता।

बिहारशरीफ:-बारादरी प्रीमियर लीग का फ़ाइनल मुकाबला सिंडिकेट 11 और दानिश 11 के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर दानिश 11 ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया।सिंडिकेट 11 की टीम ने दानिश 11 को 8 ओवर में 40 रन लक्ष्य दिया।जवाब में उतरी दानिश 11 ने 6 ओवर में ही मैच को जीत कर बारादरी प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया।इस मैच के चीफ गेस्ट और टूर्नामेंट के स्पॉन्सर बाबर मल्लिक और वार्ड काउंसलर शमा खानम के साथ जोगेश्वर गोप, प्रफुल्ल पटेल,दानिश मल्लिक,शहज़ाद,नकी इमाम,बिल्डटेक ऑनर इंजीनियर नदीम और अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के टेक्निकल मैनेजर  अनुज कुमार, टेक्निकल ऑफिसर मनोरंजन कुमार और मनीष कुमार रहे।इस टूर्नामेंट में सफलतापूर्वक योगदान शाकिर,आरिफ, अदनान,सुफियान,महताब,आमिर, अशर,रकशान का रहा।वहीं बेस्ट बॉलर टूर्नामेंट के शब्बीर इमाम और बेस्ट बैट्समैन समीर अख्तर रहे।