विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर फ्रेंड्ली ग्रुप द्वारा जागरूकता रैली निकाल नशे से दूर रहने का दिया संदेश।

बिहारशरीफ:-विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर आज बिहारशरीफ के श्रम कल्याण मैदान से फ्रेंड्ली ग्रुप संस्था द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।यह जागरूकता रैली को मुख्य अतिथि भावी डिप्टी मेयर उम्मीदवार दानिश मल्लिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर दानिश मल्लिक ने कहा कि नो टोबैको डे पर इस जागरूकता मार्च से समाज में नशे की लत से दूरी बनेगी साथ ही साथ उन्होंने फ्रेंड्ली ग्रुप के इस जागरूकता मार्च की सराहना की।इस मार्च में स्पोर्ट्स पार्टनर रहे नालन्दा स्पोर्ट्स क्लब ने अपना बेहतर योगदान दिया।यह जागरूकता रैली श्रम कल्याण मैदान से होते हुए एतवारी बाज़ार,कागज़ी मोहल्ला,काली चौक से हॉस्पिटल मोड़ पर समापन हुआ।