शहर के रेलवे स्टेशन पर जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशानी।

बिहारशरीफ:-नालन्दा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में जाम से निजात मिलना एक सपने जैसा ही हो गया है।शहर में जाम की समस्याओं से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।हाल ये है कि घण्टों जाम में लोग इस गर्मी में फंसे रहते हैं।यही हाल बिहारशरीफ के रेलवे स्टेशन के पास का है।रेल क्रॉसिंग के बाद बस ऑटो छोटी एवं बड़ी गाड़ियों का निकलना काफी मुश्किल होता है।स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हाल हमेशा प्रतिदिन बना रहता है इस जाम से निजात के लिए यातायात थाना भी मौजूद नहीं रहते हैं जिससे लोगों को जाम से छुटकारा मिल सके।