बिहारशरीफ के कटरा पर से मणिराम अखाड़ा जाने वाले रास्ते में गर्दन काट कर धारदार हथियार से युवक की हत्या-मौके पर पुलिस बल मौजूद 

बिहार थाना क्षेत्र के कटरापर से मणिराम अखाड़ा जाने वाले रास्ते में बुधवार की शाम युवक की क्षत-विक्षत लाश मिली है। धारदार हथियार से उसका गर्दन काटा गया है। चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों को भी कई स्थान से काटा गया है। मृतक की पहचान पुरानी कचहरी-कटरापर मोहल्ला निवासी दीनानाथ प्रसाद के 24 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की गयी है। वह मिठाई की दुकान चलाता था।

परिजन ने बताया कि शाम को उन्हें सूचना मिली कि बिट्टू गिरा हुआ है। पुलिस को सूचना दी गयी। परिजन का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने तक उसकी सांस चल रही थी। पुलिसवाले अस्पताल ले जाने की बजाय उसे लाठी से ठोककर देख रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।