राजगीर के वर्तमान प्रभारी प्राचार्य डॉ अशोक कुमार को ट्रांसफर पर विदाई दिया गया।
बिहारशरीफ:-राजकीय डिग्री महाविद्यालय ,राजगीर में गुरुवार को प्राचार्य कक्ष में एक समारोह का आयोजन किया गया , जिसमें राजकीय डिग्री कॉलेज राजगीर के वर्तमान प्रभारी प्राचार्य डॉ अशोक कुमार को ट्रांसफर पर विदाई दी गई। वही नव पदस्थापित प्राचार्य डॉ अभयानंद सिन्हा का स्वागत किया गया ।डॉक्टर अभयानंद सिन्हा महाविद्यालय के पांचवे प्रभारी प्राचार्य रूप में योगदान दिए । इस मौके पर नव प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि राजगीर बिहार के गिने-चुने पर्यटक स्थलों में से एक है इसका नाम पूरे बिहार ही नहीं अपितु पूरे भारत में पर्यटक के मामले में पहला स्थान रखता है बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार ने जिस तरह से राजगीर को विश्व के मानचित्र पर लाकर खड़ा किया है एवं अभी भी राजगीर के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं निश्चित तौर पर आने वाले समय में इतिहास के पन्नों में इनका नाम दर्ज होगा । नव प्राचार्य डॉक्टर अभयानंद सिन्हा ने कहा कि इस महाविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई नहीं होती है मैं भरसक प्रयास करूंगा कुलपति महोदय से बात करके कि यहां बीएससी की पढ़ाई जल्द से जल्द शुरू हो सके एवं उन्होंने कहा कि बीएससी की पढ़ाई शुरू होने से राजगीर के वंचित छात्र छात्राओं का यही रहकर बीएससी पढ़ने के लिए अवसर मिलेगा ।आपको बताते चलें कि पिछले महीने 30 अप्रैल को यहां के पूर्व प्राचार्य डॉ अशोक कुमार को विश्वविद्यालय ने जिला केंद्र स्थित किसान कॉलेज सोहसराय के 21 में प्रभारी प्राचार्य के रूप में नियुक्त किया था ।माना यह भी जाता है कि राजकीय डिग्री कॉलेज राजगीर में 10 महीने के कार्यकाल में उन्होंने महाविद्यालय की बुनियादी सुविधाएं स्थापित कीये । मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने कहा कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार का राजगीर का विकास उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में से एक है । मेरे द्वारा 10 महीने के छोटे से कार्यकाल में जहां तक संभव हो सका मैंने महाविद्यालय के विकास में अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किया ।यहां पर जब पदभार में आया था तब महाविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव था । मैंने आने के साथ ही महाविद्यालय तक आने के लिए पूर्ण रोड की सुविधा को स्थापित किया , बाउंड्री वाल ,नोटिस बोर्ड ,ब्लैक बोर्ड ,झंडा चौक, बिजली की व्यवस्था ,विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति,घड़ी ,विद्यार्थियों के लिए डिजिटल आईडी कार्ड , विभिन्न तरह के रचनात्मक आदि कार्य को महाविद्यालय कर्मियों ,स्थानिय बुद्धिजीवियों ,छात्र -छात्राओं के सहयोग से स्थापित कराने का काम किया । पूर्व प्राचार्य श्री कुमार ने कहा कि महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं को प्रयोगिक परीक्षा के लिए दूसरे कॉलेज जाना पड़ता था ,जिससे कि कई छात्रों का परीक्षा भी छूट जाता था ,पर इसबार से विश्विद्यालय के सहयोग से यहाँ के बच्चों का आंतरिक परीक्षा केंद्र रखा गया । प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा में ट्रांसफर पोस्टिंग होना एक परंपरा इसी के तहत वह कॉलेज से ट्रांसफर हो रहे हैं उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस छोटे से कार्यकाल में यहां के स्थानीय लोग का छात्र छात्राओं का एवं कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला । कम कर्मचारियों के बावजूद यहां की शैक्षणिक गतिविधियां एवं अन्य गतिविधियां यथासंभव सुचारू रूप से संचालित होती रही। इस मौके पर छात्र गोपाल कुमार ने कहा कि डॉ अशोक कुमार का यहां से तबादला
होना हम सभी के लिए दुखदाई है क्योंकि पूर्व प्राचार्य ने नेतृत्व में महाविद्यालय धीरे-धीरे पटरी पर आना शुरू हो गया था ।छात्र नीतीश कुमार ने कहा कि आज आंखें नाम है हमारा महाविद्यालय नाम के अनुरूप सभी जगह चर्चा में आने लगा था । पहली बार आए दिन यहां कोई रचनात्मक कार्य भी शुरू हो पाया था । इस मौके पर डॉ अभयानंद सिन्हा , डॉ अशोक कुमार ,भाजपा नेता डॉ प्रवीण कुमार, जदयू के प्रदेश सचिव मीरा कुमारी ,नालंदा कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामकृष्ण परहमहँस ,पटेल कॉलेज के प्रचार्य डॉ महेश प्रसाद , नालन्दा महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ मौसाराता जँहा ,धीरेंद्र उपाध्याय ,पीपीयू कॉन्ट्रेक्टर दिलीप कुमार ,डॉ संगीता कुमारी सिंह जीवेश कुमार ,राजीव कुमार ,अनुपम कुमार, नीरो राजवंशी, गोपाल कुमार ,आकाश कुमार ,अभिषेक कुमार ,शशि शेखर कुमार ,प्रमिला देवी, गोलू कुमार ,राजा राम रजक, राहुल कुमार उपाध्याय ,कन्हैया लाल ,सिंकू कुमार ,जदयू नेत्री मीरा देवी ,जदयू छात्र नेता अनमोल वर्मा, यादव आदि मौजूद थे।

0 Comments