गरीबों का राशन कार्ड रद्द करने के विरोध में एसडीपीआई का बिहारशरीफ में प्रदर्शन।

बिहारशरीफ:-गरीबों का राशन कार्ड रद्द करने पर एसडीपीआई की टीम ने आज बिहारशरीफ में विरोध प्रदर्शन किया।सरकार विरोधी नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिना किसी कारण बताए सही लाभार्थियों के भी राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है।लोगों का राशन कार्ड बना है तो अधिकारी स्तर से उसकी जांच होनी चाहिए। न कि सही लाभार्थियों को राशन कार्ड रद्द कर देना चाहिए। राशन कार्ड रद्द होने के कारण गरीबों को काफी परेशानी हो रही है। सैकड़ों ऐसे गरीब लोग है जो सरकारी अनाज के बदौलत जीवन यापन कर रहे हैं।इस मौके पर एसडीपीआई कार्यकर्ता समेत अन्य लोग भी शामिल रहें।