पहली उड़ान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कविताओं,गीत और ग़ज़लों से कलाकारों  ने बांधा समां।

बिहारशरीफ:-शहर के एन एच 31 ढाबा में आयोजित "पहली उड़ान" द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शायर, कवि,सिंगर रैपर ने बांधा समां। इसका आयोजन आस पास के इलाके के नए कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से किया था,जिसमे सभी कलाकारों ने बढ़– चढ़ कर भाग लिया ,साथ–साथ अन्य जिलों के भी कलाकारों ने भी इसमें हिस्सा लिया।और उन्हों ने मंच देने के लिए आभार जताया।



इस मौके पे पहली उड़ान के संचालक ने बताया कि नए कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से शहर में किया जा रहा है शहर सहित आसपासके क्षेत्रों में प्रतिभा तो पर मंच नहीं मिलने के कारण वो अपनी प्रताभा दिखा नहीं जिसके कारण रास्ते में दम तोड़ देती है, और उन्हों ने कलाकारों को आगे प्रस्तुत करने का भरोसा जताया है साथ ही साथ सभी के हौसलों को सराहा है। इसके प्रायोजक मनीष कुमार सुमन ने युवाओं की प्रतिभा को सराहा और संभव सहयोग का भरोसा जताया है।इस मौके पर( सह संचालक )रैपर सद्दू, नवनीत कृष्णा, अजय प्रसाद, सूरज ,प्रत्याशा, पीयूष यादव, निधि सिंह,संगीत,शिवानी, अभिषेक ,निशांत कश्यप,सिमरन,चंदन,सत्येंद्र,जूही कुमारी, समर,दीपक,आशुतोष कश्यप,एस राजा,अल्तमश आदि मौजूद रहे।