दानिश मेमोरियल डे नाइट टूर्नामेंट पर मोनु कटरा की टीम का कब्ज़ा।
👉शुरुआती बेहतरीन पारी खेलकर टारगेट पूरा नहीं कर पाया अर्सलान की टीम।
बिहारशरीफ:-दानिश मेमोरियल डे नाइट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले में मोनु कटरा ने बेहतरीन पारी खेल कर ट्रॉफी अपने नाम किया।अर्सलान कि टीम शुरआती तेज़ रफ़्तार के बल्लेबाज़ी के बाद नहीं पूरी कर पाई 118 रन का लक्ष्य और ट्रॉफी का विजेता बना मोनु कटरा की टीम।फोनु ने 5 विकेट लेकर इस जीत को आसान किया।विजेता को ट्रॉफी के साथ 25,000 रुपये नगद मिला वहीं रनर की टीम को 15000 रुपया और ट्रॉफी मिला।फाइनल मैच में प्रत्येक चौके छक्के पर दर्शक ढोल नगाड़ा बजाते दिखे।वहीं कटरा पर की टीम के जीत के बाद खुशी से दर्शक नाचने लगे।
मौके पर पूर्व विधायक पप्पू खान,प्रफुल्ल कुमार,दानिश मल्लिक भी मौजूद रहे।इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में अहम योगदान वॉलिंटियर का रहा।टूर्नामेंट में बेहतर कॉमेंटेटर को भी मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।इस टूर्नामेंट के आयोजन रहे चन्दन कुमार, बबलू,आदिल खान,डब्लु,आसिफ खान,सय्यद नवाब।



0 Comments