दानिश मेमोरियल डे-नाइट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में मोनू कटरा की धमाकेदार बॉलिंग से फाइनल में प्रवेश।
दूसरा सेमीफाइनल तेज़ आंधी बारिश के कारण हुआ स्थगित आज खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल और फाइनल।
बिहारशरीफ:-दानिश मेमोरियल डे-नाइट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल नालन्दा स्पोर्ट्स और मोनू कटरा के बीच खेला गया।टॉस जीत कर मोनू कटरा ने 96 रन पूरे विकेट के नुकसान पर बना पाई।जिसमें रश्मि ने 39 रन 29 बॉल में बनाया।साथ नालन्दा स्पोर्ट्स के तरफ से सबसे ज़्यादा विकेट पप्पु ने लिया वहीं 2 विकेट जीतू,1 विकेट सुमन और 1 रन आउट।जवाब में उतरी नालन्दा स्पोर्ट्स ने 2 ओवर में ही अपना 2 विकेट 3 रन पर गवां चुकी थी।मोनू कटरा के धारधार बॉलिंग से टीम फाइनल में किया प्रवेश।दूसरा सेमीफाइनल मैच यंग क्रिकेट क्लब और अर्सलान 11के बीच खेल शुरू होने के कुछ ओवर बाद ही मौसम का हाल बदल गया।तेज़ आंधी और बारिश के वजह से दूसरा सेमीफाइनल मैच स्थगित हुआ यह मैच आज वहां से ही शुरू किया जाएगा।सेमीफाइनल के बाद आज ही फाइनल मुकाबला होगा।


0 Comments