फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों ने वृद्धा आश्रम में दादियों के बीच जाकर खुशियां बांटी।
बिहारशरीफ:-शहर में अपना बेहतर कार्य कर रहे फ्रेंड्ली ग्रुप लगातार सुर्खियां बटोर रही है।नालन्दा में स्थित वृद्धा आश्रम में ग्रुप के सदस्यों द्वारा वहां जाकर दादियों के बीच राहत सामग्री देकर सदस्यों ने एक छोटी सी मुस्कान की पहल रखी।इस मौके पर आश्रम की संचालक बबिता कुमारी ने बताया कि सेवा ही हमारा धर्म है और हम सभी दादियों के बीच खुशियां मनाते हैं।इस मौके पर उपस्थित ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि हम सभी इस आश्रम के लिए हर संभव मदद करने का बेहतर प्रयास करेंगे।सदस्यों ने दादियों के बीच राहत सामग्री भी दिया और गले लगाकर बांटी खुशियां।सदस्यों ने दादियों के बीच अपना कुछ समय दिया उनकी बातें सुनी उनके साथ सुख के कुछ क्षण बिताएं।
इस शुभ अवसर पर सर्वेश,कन्हैया लाल यादव,आशुतोष कशयप,बेलाल हाशमी,एस राजा,जूही कुमारी,रौशन गुप्ता,सोनू कुमार उपस्थित थे।



0 Comments