नल जल योजना का पानी बहने से लोगों को आवागमन में परेशानी।
बिहारशरीफ:-नालन्दा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के वार्ड नम्बर 21 में न्यू नालन्दा कॉलनी(रेहट पर)रामचन्द्रपुर बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी में नल जल योजना का पानी प्रतिदिन बहाव से आवागमन के साथ साथ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बहाव से परेशानी और प्रतिदिन लोग इस से फिसल कर गिर भी जाते हैं।इसलिए नगर निगम नालन्दा से हम सभी स्थानीय वासी मांग करते हैं कि इस परेशानी को जल्द से जल्द खत्म कराया जाए।

0 Comments