किसान कॉलेज के नए प्राचार्य डॉ अशोक कुमार को बधाई देने का सिलसिला जारी है ।इसी क्रम में आज बिहारशरीफ के पूर्व विधायक पप्पू खान ने नव नियुक्त प्रचार्य डॉ अशोक कुमार को मिलकर बधाई दिया।आपको बताते चलें कि पिछले महीने 30 अप्रैल को किसान कॉलेज के पूर्व प्रचार्य डॉ मणिकांत सिन्हा के सेवानिवृत्त होने पर ,किसान कॉलेज के नए प्रचार्य के रूप में डॉ अशोक कुमार महाविद्यालय के 21वें प्रचार्य के रूप में विवि ने यहां का कार्यभार सौंपा था । इसके पूर्व डॉ अशोक कुमार राजकीय डिग्री महाविद्यालय राजगीर के प्रभारी प्राचार्य के रूप में नियुक्त थे ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पप्पू खान ने कहा कि नए प्राचार्य के रूप में डॉ अशोक कुमार महाविद्यालय के लिए बेहतर प्राचार्य के रूप में आने वाले समय में कार्य करेंगे । क्योंकि डॉ अशोक कुमार नालंदा जिला के ही निवासी हैं तो वह अपना समय ज्यादातर महाविद्यालय को देंगे जिससे कि महाविद्यालय आने वाले समय में अपनी गरिमा को बरकरार एवं नई ऊंचाई को छुएगा । मौके पर नवनियुक्त प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने कहा कि नालंदा शांति एवं ज्ञान की धरती है हमारा प्रयास रहेगा कि महाविद्यालय के बच्चों को पठन-पाठन से जुड़ी सभी संसाधनों को दुरुस्त किया जाएगा एवं जो भी समस्याएं हैं जल्द से जल्द उनका हल किया जाएगा ।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यहां के लोग गंगा -जमुना तहजीब का संदेश वर्षों से देते आते रहे हैं एवं स्थानीय लोग का सहयोग इसी तरह मिला तो नालंदा पुनः अपने गरिमा को वापस पाएगा ।
इस मौके पर पूर्व विधायक पप्पू खान प्राचार्य डॉ अशोक कुमार पीपीओ कांट्रेक्टर दिलीप कुमार सिंह शिवेंद्र कुमार गोपाल कुमार आदि मौजूद थे।

0 Comments