बिहारशरीफ़ के पक्की तालाब मोहल्ला से हज़रत मखदूम की चादरपोशी की गई।
बिहारशरीफ:-मखदूम-ए-जहां हजरत शेख शरफुद्दीन अहमद यहिया मनेरी रह.का 660 वां उर्स के मुबारक मौके पर बिहारशरीफ के पक्की तालाब मोहल्ले से चादर निकाला गया।यह चादर पक्की तालाब मोहल्ले से होते हुए बड़ी दरगाह गया।इस मौके पर चादरपोशी के दौरान उपस्थित लोगों ने वहां पहुंच कर अमन, सुख,शांति एवं आपसी भाईचारे के लिए दुआ की।इस मौके पर उपस्थित मोहम्मद इकराम आज़ाद,मो.महफूज़,मो.इरशाद,मो.शाहिद उर्फ सोनू,मो.हुसैन उर्फ सोनू,शाकिब,सद्दाम हुसैन,नौशाद,मो.अफसर,मो.रिंकू आदि लोग उपस्थित रहें।
एस राजा की रिपोर्ट

0 Comments