रोटरी क्लब तथागत के द्वारा ग्रीन होम प्रोजेक्ट का आयोजन-चंदन कुमार को ग्रीन होम प्रोजेक्ट में पर्यावरण पर कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया।
बिहारशरीफ:-रोटरी क्लब तथागत बिहारशरीफ के द्वारा ग्रीन होम प्रोजेक्ट 2021-2022 का आयोजन शहर के टाउन हॉल में किया गया।इस आयोजन में उपस्थित गणमान्य ने ग्रीन होम प्रोजेक्ट की विशेषताएं बताई।वहीं शहर में ग्रीन होम प्रोजेक्ट पर काम कर रहे लोगों को सम्मानित करने का कार्य किया गया साथ ही साथ चंदन कुमार को ग्रीन होम प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण शुद्धता पर बेहतर कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर चंदन कुमार ने बताया कि ये सम्मान पाना हमारे लिए काफी गौरव की बात है समाजिक क्षेत्र में हम आगे भी हर संभव मदद करने का बेहतर प्रयास करेंगे।

0 Comments