पटना में आयोजित आई ग्लैम प्रतियोगिता में बिहारशरीफ की प्रियंका रॉय बनी सेकेंड रनर।
बिहारशरीफ:-पटना के होटल चाणक्य में आयोजित आई ग्लैम की बीयूटी प्रतियोगिता में बिहारशरीफ की प्रियंका रॉय ने जलवे बिखेरे।इस आई ग्लैम प्रतियोगिता में प्रियंका रॉय द्वितीय रनर रही।इस प्रतियोगिता में कुल 40 लड़कियों ने अपने प्रतिभा को निखारा था जिसमें इन्हें द्वितीय रनर का खिताब मिला।इस मौके पर मीडिया से पूछताछ के दौरान इन्होंने कहा कि यह पल हमारे लिए काफी खुशी का है।अपनी कामयाबी का श्रेय मैं अपने परिवार को देना चाहूंगी।

0 Comments