साइकिल गर्ल अर्पणा सिन्हा के द्वारा गाँव के स्कुली बच्चों को मोटिवेट करने की छोटी सी कोशिश।
नालन्दा:-अर्पणा सिन्हा जो अभी बिहार से नेपाल का सफर साइकिल से पूरी की है वह आज उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघी में स्कूली बच्चों को मोटिवेट करने की छोटी सी कोशिश की।वहीं 200 से अधिक बच्चों ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और यह कार्यक्रम सफल रहा।साथ ही उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी बहुत जरूरी है खेल हमें मेंटली और फिजिकली दोनों फिट रखता है उन्होंने कहा कि कोशिश यह होनी चाहिए कि हारते हारते कब जीत जाओ पता भी ना चले। स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरमनी कुमार आर्य ने बताया कि अर्पणा सिन्हा का यह कोशिश बहुत ही अच्छी है इसे बच्चों की भविष्य में बहुत ही फर्क पड़ेगा।इस मोटिवेशन कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक अरविंद कुमार वर्मा, किरण कुमारी , रेखा कुमारी, रूपेश कुमार ,विकास कुमार ,सुप्रिया कुमारी ,गीता कुमारी, लक्ष्मण कुमार एवं अन्य ग्रामीण सभी मौजूद रहे।

0 Comments