रमज़ान का अलविदा जुमे की नमाज़ में शहर के मस्जिदों में उमड़ा भीड़।
बिहारशरीफ:-शहर के तमाम मस्जिदों में आज रमज़ान महीने के आखरी जुमे की नमाज़ अदा की है।इस मौके पर मस्जिदों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब।
रोजेदारों ने नमाज अदा कर अल्लाह की बारगाह में हाथ फैलाकर अपने गुनाहों की तौबा करते हुए पूरे साल इसी तरह रहमतें और बरकतें नाजिल करने और मुल्क में शांति के लिए दुआएं मांगी।
अलविदा जुमा पर अकीदतमंदों ने की अमन चैन की दुआ
रहमतों के महीने रमजान के अलविदा जुमा की नमाज बिहारशरीफ में अकीदत-ओ-एहतराम के साथ अदा की गई। अकीदतमंदों ने देश में अमन, चैन की दुआ की। अलविदा जुमा की नमाज के लिए मस्जिदों में विशेष व्यवस्था की गई थी।
शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज को लेकर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं। नमाजियों की संख्या अधिक होने की संभावना को देखते हुए कई जगह पर टेंट लगाए गए।सुबह से प्रशासन की भी कड़ी व्यवस्था देखी गई।चौक चैराहों पर दण्डाधिकारी भी मौजुद रहें।

0 Comments