नालंदा में ताइक्वांडो का विकास।

आज दिनांक 24/4/22 दिन रविवार को बिहार शरीफ के आई.एम.ए हाल में नालंदा ताइक्वांडो संघ के बैनर तले बैठक किया गया। इस बैठक में जिला संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जिला सचिव कार्तिक कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार तथा सदस्य संजित कुमार उपस्थित थें। इस बैठक में जिला में ताइक्वांडो का विकास कैसे हो इस पर विस्तार से चर्चा किया गया। वहां मौजूद सभी ने इस पर अपने अपने विचार प्रकट किए तथा आगे कैसे विकास हो इसके लिए सभी ने सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में आने वाले चैम्पियनशिप प्रतियोगिता को कराने पर भी विचार किया गया। इस बैठक में आज शिवम सिंह को संघ का नया सदस्य बनाया गया। इस बैठक का मुख्य मुद्दा जिला में ताइक्वांडो का विकास था।