राष्ट्र निर्माण में बच्चे सहयोग करें एवं राष्ट्र के लिए ही कार्य करें - डॉ अशोक।

बिहारशरीफ:-राजकीय डिग्री महाविद्यालय राजगीर में दो दिवसीय अमृत महोत्सव का समापन हुआ ।अमृत महोत्सव के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं स्वतंत्रता सेनानियों को अपने भाषण के माध्यम से एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के देशभक्ति गानों के जरिए याद किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने कहा कि दो दिवसीय अमृत महोत्सव जो महाविद्यालय में मनाया गया उससे  छात्र छात्राओं में देशभक्ति की भावना जागृत हुई  ।उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के जरिए स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए एक गर्व की अनुभूति होती है एवं आंखें नम भी होती है कि हमारे स्वतंत्रता सेनानी कैसे निस्वार्थ देश के खातिर अपने प्राण की आहुति दे दिए । श्री कुमार ने कहा कि "राष्ट्र निर्माण में बच्चे सहयोग करें एवं राष्ट्र के लिए ही कार्य करें" । प्राचार्य ने अपने संबोधन में महाविद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों पर भी अपना विचार प्रकट किया उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे महाविद्यालय से जुड़े सभी संसाधन पूरी की जा रही है जल्द ही और भी इससे जुड़ा संसाधन की जरूरत जो है ।वह विश्वविद्यालय से समन्वय स्थापित कर पूरी कर ली जाएगी ।
क्विज प्रतियोगिता में टॉप फाइव छात्र छात्राओं का चयन किया गया जिसमें अमित कुमार प्रथम ऋत्विक आर्यन द्वितीय पिंकी, पिंकी कुमारी तृतीय रेनू कुमारी दिव्या भारती चतुर्थ एवं सिंटू कुमार पंचम स्थान प्राप्त किया ।
वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनोज कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया ।वही झांकी में महाविद्यालय के कर्मचारी जीवेश कुमार एवं उनकी टीम में सुमित कुमार पांडे गोपाल कुमार सोनू कुमार नीतीश कुमार गोलू कुमार अव्वल आये । वही भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महाविद्यालय के द्वितीय वर्ष के संस्कृत प्रतिष्ठा के छात्र ऋतिक आर्यन ,द्वितीय स्थान पर छात्रा कॉमर्स संकाय की विभूति सिन्हा एवं तृतीय स्थान प्रथम वर्ष का छात्र मनोज कुमार ने प्राप्त किया ।
महाविद्यालय प्रोफेसर डॉ धीरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अमृत महोत्सव जैसे कार्यक्रम से देश मे एकता की भावना जागृत होती है ।
इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार, डॉक्टर धीरेंद्र उपाध्याय ,डॉ संगीता कुमारी सिंह  , प्रमोद कुमार यादव , श्यामली भारद्वाज, जीवेश कुमार, राजाराम रजक कन्हैया लाल यादव, राहुल कुमार उपाध्याय ,अभिषेक कुमार ,राजीव कुमार, अनुपम कुमार, सूरज कुमार, नीरो राजवंशी, प्रमिला देवी अभिषेक कुमार ,गोलू कुमार , आकाश कप्सीमे ,शशि शेखर सुमन, गोपाल कुमार ,  मोना कुमारी ,अर्चना कुमारी ,विक्रम राज ,सुमित कुमार पांडे ,सर्वेश कुमार , गोलू कुमार, नीतीश कुमार ,रोशन कुमार ,अर्पिता कुमारी ,विभूति सिन्हा ,पायल कुमारी, उन्नति कुमारी ,रितिक आर्यन, सोनाली कुमारी ,सुरुचि कुमारी ,गीतांजलि कुमारी,सलोनी कुमारी , डीके कुमार , वैजू कुमार ,रोहित पांडे ,विक्की कुमार, दिव्या भारती व अन्य लोग उपस्थित थे।

एस राजा की रिपोर्ट