बिहारशरीफ के लहेरी मोहल्ला मस्जिद में तरावीह की नमाज़ में कुरान मुकम्मल।
बिहारशरीफ:-शहर के लहेरी मोहल्ला मस्जिद में 15 शब की तरावीह में कुरान शरीफ का पहला दौर मुकम्मल किया गया।इसके पहले दो सालों से कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को एवं सरकारी गाइडलाइन की वजह से तरावीह की नमाज़ नहीं अदा की जा रही थी।इस साल रमज़ान में यहाँ के नमाज़ियों ने हाफ़िज़ शमशुल हुदा की बुलन्द आवाज़ के ज़रिए कुरान सुना।जबकि इमामत के फ़राएज़ की अंजाम मौलाना मोहम्मद शोएब कादरी साहेब के ज़िम्मेदारी रही।इस अवसर पर मस्जिद में तरावीह की नमाज के बाद सामूहिक दुआ हुई।
साथ ही राज्य एवं देश की भलाई और तरक्की के लिए दुआ, एवं बीमारों को सेहतमंद के लिए भी दुआ की गई।


0 Comments