डिग्री कॉलेज के छात्र -छात्राओं ने स्लम बस्तियों के बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री किया वितरण एवं स्वच्छता के प्रति किया लोगों को जागरूक।
नालन्दा:-आज राजकीय डिग्री कॉलेज राजगीर के आसपास स्लम बस्तियों में शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए राजकीय डिग्री कॉलेज राजगीर के छात्र और छात्राओं ने स्लम बस्तियों में कॉपी किताब पेन का वितरण करके उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपने हक के लिए बात करने की सीख दी है साथ ही साथ साथ ही साथ स्वच्छता से जुड़े सिख भी दी ।
मौके पर महाविद्यालय के तृतीय वर्ष के छात्र गोपाल कुमार ने कहा कि हमारा देश तभी विकसित हो सकता है जब तक देश का नागरिक शिक्षित हो इसी क्रम में महाविद्यालय के हम सभी छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय के आसपास रह रहे छोटे-छोटे बच्चों के बीच पठान पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया । इस मौके पर तृतीय वर्ष की छात्रा विभूति सिन्हा व पायल कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि , किसी भी देश की आर्थिक स्थिति देश की नागरिकों के साक्षरता पर भी निर्भर करती है , हमारा राज्य एवं देश अभी विकसित होगा जब देश का नागरिक शिक्षित व कामगार होगा । इस अवसर पर इतिहास विषय की शिक्षिका डॉ संगीता कुमारी सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज मे एक अच्छा संदेश जाता है । वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने कहा कि वंचित वर्ग के उत्थान के लिए सभी को आगे आना होगा ,हमारे महाविद्यालय के छात्रों ने इस तरह के कार्यक्रम कर समाज को प्रेरित करने का काम किया है ,साथ उन्होंने कहा कि इस तरह कार्यक्रम करने से परोपकार की भावना जागृत होती है ।
इस मौके पर प्रो .संगीता कुमारी सिंह ,राजीव कुमार ,कन्हैया लाल यादव, गोपाल कुमार ,अकाश कप्सीमे,सुमित कुमार पांडेय, अभिषेक कुमार , राहुल उपाध्याय ,पायल रानी , विभूति सिन्हा ,मोना कुमारी ,अर्चना कुमारी ,रंजू कुमारी, रितु कुमारी ,अनुपम कुमार नीरो राजवंशी ,सूरज कुमार व अन्य छात्र -छात्रा व कर्मी मौजूद थे।

0 Comments