मुज़फ़्फ़रपुर की मस्जिद में भगवा झंडा फहराने के मामले में तीन गिरफ्तार।

बिहार:-पुलिस ने मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले की एक मस्जिद में कथित तौर पर भगवा झंडा फहराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है.

ज़िले के सीनियर एसपी जयंत कांत ने समाचार एजेंसी एएनआई को इसके बारे में जानकारी दी.

रविवार को रामनवमी के दिन हुई इस घटना के सिलसिले में एफ़आईआर भी दर्ज कर ली गई है.

पुलिस के अनुसार, रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान एक शख़्स को मस्जिद की दीवार पर चढ़ते हुए और वहां भगवा झंडा लहराते हुए देखा गया था. वहां मोटरसाइकिल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे जो उसका हौंसला बढ़ा रहे थे और मुस्लिम धर्म को अपशब्द कह रहे थे।पुलिस ने बताया कि मुज़फ़्फ़रपुर ने घटनास्थल पर पहुंचकर मस्जिद से झंडा हटाया और हालात पर नियंत्रण स्थापित किया और उसके बाद से स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है.