रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में भगवा रंग से पटा नालन्दा, विहिप और बजरंग दल के द्वारा निकाली गई विराट शोभा यात्रा।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल समेत अन्य संगठनों के द्वारा आज रामनवमी पर्व के उपलक्षय में विराट शोभायात्रा बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं समेत अन्य शहर वासियों ने हिस्सा लिया।
कहीं माता सीता और राम की झलक देखने को मिली तो कहीं भगवान राम के बन रहे विराट मंदिर का स्वरूप देखने को मिला। हर तरफ भक्ति का माहौल देखने को मिला युवा अपने बाइक पर भगवा ध्वज लिए उसे लहराते हुए दिखे तो ताशा पार्टी के द्वारा बजाए गए धुनों पर लोग स्वतः ही थिरकते दिखे।
कई समाजसेवियों के द्वारा पीने के पानी के स्टॉल से लेकर अन्य तमाम तरह की सुविधाएं शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए उपलब्ध करवाई गई।
विराट शोभा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना दिखी हर चौक चौराहे पर दंडाधिकारीयों की तैनाती की गई है ताकि शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर्व को मनाया जा सके।
शोभायात्रा में लोगों में गजब का गुस्सा देखा जा रहा भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस शोभायात्रा में शामिल होकर झूमते दिख रही हैं श्रम कल्याण केंद्र से निकलकर शोभायात्रा बाबा मनीराम के अखाड़ा तक जाकर समाप्त हुई।
।





0 Comments