छोरी धाकड़ है।
बिहार से नेपाल के लिए रवाना हुई अर्पणा सिन्हा।
बिहारशरीफ:-"हमारी छोरियां छोरो से कम है के"
जी हाँ एक बार फिर से अर्पणा सिन्हा निकल चुकी है बिहार टू नेपाल साइकिल से।अर्पणा सिन्हा आज 9 मार्च दिन बुधवार से बिहारशरीफ से निकलकर नेपाल के लिए रवाना हो गई है।यह सफर इस बार वो अकेले ही कर रही हैं।अर्पणा सिन्हा का यह टूर राजधानी काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर तक होगा।
अर्पणा सिन्हा ने मीडिया को बताया कि इस साइकिल टूर का हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि बेटियाँ भी उड़ना चाहती है,जीवन के हर ऊंचाई को छूना चाहती है।बेटियां हमेशा से हर क्षेत्र में आगे है।आपको बताते चलें कि पांच परियों को फतह करने वाली नालन्दा की पहली लड़की है अर्पणा सिन्हा।
0 Comments