फ्रेंड्ली ग्रुप सदस्यों का शराब बंदी जागरूकता मार्च रहा बेहद सरहानीय-सड़कों पर सदस्यों ने नारे लगाते हुए मार्च को आगे बढाते गए।
लहेरी थाना सब इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी ने हरी झड़ी दिखाकर अभियान को रवाना किया।
बिहारशरीफ:-फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों द्वारा शराब बंदी अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बिहारशरीफ के श्रम कल्याण मैदान से कारगिल चौक तक यह मार्च निकाला गया।इस मार्च को लहेरी थाना सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी ने हरि झंडी दिखाकर आगे बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से कहा कि शराब बंदी जागरूकता अभियान फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों द्वारा निकाला गया यह काफी सराहनीय है।इस जागरूकता मार्च से शराब पीने वाले लोगों में एक अच्छा सन्देश जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि शराब पीने वाले लोग आए दिन मौत का शिकार हो रहे हैं युवा पीढ़ी खराब हो रही है आपसी झगड़े की भी समस्या आए दिन बढ़ती जा रही है।साथ ही साथ इस मौके पे ग्रूप के सदस्यों ने कहा कि इस मार्च अभियान के तहत समाज मे हम सभी एक अच्छा सन्देश देने की कोशिश कर रहे हैं।ग्रुप के सभी सदस्यों के इलावा इस अभियान में सैंकडों लोग उपस्थित रहे।
0 Comments