लक्ष्य ग्लोबल एकेडमी स्कूल में धूम-धाम से मनाया गया होली महोत्सव।

बिहारशरीफ:-लक्ष्य ग्लोबल एकेडमी स्कूल निमगंज ब्रांच में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया होली महोत्सव।इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य एवं सभी शिक्षक गन ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर फूलों की होली खेली और त्योहार की बधाई दी।बच्चे विभिन्न प्रकार के रंगों में सराबोर नजर आए।इस मौके पर डायरेक्टर गौतम कुमार ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशियां मनाई और भाईचारे का संदेश दिया साथ ही साथ प्रिंसिपल एन के गुप्ता ने बताया कि रंगों का त्योहार होली आपस में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का संदेश देता है।इस मौके पर स्कूल के बच्चों के साथ सभी शिक्षकगण,स्कुल स्टाफ भी मौजूद रहे।