क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में शामिल होने वाले भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह।

हालिया घटना में मोहिउद्दीन नगर, समस्तीपुर की निवासी माधुरी सिंह जो कि  इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में पिछले 28 तारीख को भर्ती हुई हैं, और अपना इलाज करवा रही हैं। जिसमें कि उन्हें हृदय संबंधित बीमारी होने का पता चला हैं। डॉक्टरों ने उनके हृदय में "पेसमेकर" नामक यंत्र लगाने की बात कहीं हैं। जिसकी सूचना मोहिउद्दीन नगर के भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह को लगी तो वह तुरंत माधुरी सिंह से भेंट करने इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना पहुंच गये। विधायक जी ने विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया और सीधा माधुरी जी से मिलने अस्पताल पहुंच गए और माधुरी जी का कुशल क्षेम लिया और इलाज में आ रही दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन भी दिया। आपको बताते चलें कि राजेश कुमार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं और अपना पूरा ध्यान क्षेत्र की जनता की भलाई में लगाते रहते हैं। विधायक का ऐसा प्रेम पाने पर मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों में भी हर्ष का माहौल है। वही राजेश जी से बात करने पर पता चला कि वह ऐसे ही क्षेत्र की जनता कि मदद करते आए हैं, और उनका मानना है कि क्षेत्र की जनता की परेशानी को अपनी परेशानी समझ कर ही उसका निदान जल्द से जल्द किया जा सकता है। वही माधुरी सिंह पत्नी श्री रत्नेश कुमार सिंह प्रशासनिक पदाधिकारी मधुबनी, जिनका पैतृक निवास समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर के  बिशनपुर बेरी गांव में हैं। वही रत्नेश जी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से भी गुहार लगाई है कि उनकी धर्मपत्नी माधुरी सिंह के इलाज में आ रही परेशानियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए और स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्रदान की जाए, जिससे माधुरी जी बेहतर स्वास्थ्य लाभ ले सके।